प्रतापगढ़: चांदपुर नहर की पटरी पर मोबाइल छीनने में असफल बाइक सवार बदमाशों ने गंभीर रूप से युवक को किया घायल
हरिपालमऊ गांव का ओम सिंह पुत्र शिव नारायण सिंह उम्र 25 वर्ष शाम 6 बजे के करीब चांदपुर नहर की पटरी पर हरिपालमऊ गांव मे ही फोन पर अपने चचेरे भाई श्याम सिंह से बात कर रहा था। सामने से आए अपाची सवार 3 नकाबपोश बदमाशों ने उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे मार पीट कर नहर के किनारे गड्ढे में गिराकर फरार हो गए।