प्रतापगढ़: अतरसंड नहर पुलिया के पास से पुलिस ने दो मोटरसाइकिल चोरों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
कोहडौर पुलिस ने अतरसंड नहर पुलिया के पास दो मोटर सायकिल चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में विकास कुमार पुत्र रामलाल निवासी ग्राम पण्डित का पुरवा और अनुज विश्वकर्मा पुत्र शिव बहादुर विश्वकर्मा निवासी ग्राम धन्नीपुर थाना कोहंडौर है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी की 01 अदद मोटर साइकिल भी बरामद किया गया।