प्रतापगढ़: विकास भवन परिसर में सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने धरना प्रदर्शन किया, भर्ती रद्द और वेतन बढ़ाने की मांग की
विकास भवन परिसर में सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो ने एजुकेटर भर्ती रद्द करने व वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान आँगनबाड़ी जिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबिता सिंह के नेतृव में सीएम योगी को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।