प्रतापगढ़: किसान यूनियन ने रास्ते के निस्तारण को लेकर कलेक्ट्रट में किया प्रदर्शन, सौंपा डीएम को ज्ञापन
सगरा सुंदरपर में 50 से अधिक परिवारों के लिए इंटर लाकिंग लग रही थी इसे कुछ लोगों ने रोक दिया । बाद में रास्ते पर दीवार खड़ी करने का प्रयास किया, दीवार तो गिर गई लेकिन अभी भी रास्ता बाधित होने के साथ ही इंटर लाकिंग अधूरी है।रास्ते के निस्तारण को लेकर मंगलवार को किसान यूनियन ने कलेक्ट्रट में प्रदर्शन किया और शाम 4 बजे डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा।