प्रतापगढ़: विकास भवन सभागार में विधानसभा परिषद के सदस्य ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, एसपी ने किया सम्मानित
विकास भवन सभागार में मंगलवार के दिन 3 बजे सदस्य विधानसभा परिषद सुरेंद्र चौधरी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में विकास कार्यो को एवं जिले की कानून व्यवस्था को देखकर सदस्य विधानसभा परिषद सुरेंद्र चौधरी ने जनपद के अधिकारियों की प्रशंसा की। वहीं एसपी ने सदस्य विधानसभा परिषद सुरेंद्र चौधरी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है।