बांका: चचरा गांव में जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरकर 7 वर्षीय बालक जख्मी, मायागंज रेफर
Banka, Banka | Jun 16, 2025 चचरा गांव में सोमवार की दोपहर 12 बजे पेड़ चढ़कर जामुन तोड़ने के दौरान एक 7 वर्षीय बालक जख्मी हो गया। सदर अस्पताल में जख्मी का प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार चचरा गांव निवासी बालेश्वर मंडल का पुत्र शिव कुमार पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहे थे। इस दौरान पेड़ से नीचे गिर गया।