दिल्ली कैंटोनमेंट: सागरपुर: बारिश में खेलने की जिद पर पिता ने बच्चे की छाती पर चाकू मारा
आज, 29 जून रविवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे, सागरपुर थाने में दादा देव अस्पताल से एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें बताया गया कि एक बच्चे को उसके पिता द्वारा चाकू मारकर घायल किया गया है। डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि, बच्चा बारिश में बाहर खेलने जाने की जिद कर रहा था। जिसके चलते गुस्साए पिता ने चाकू से उसके छाती पर वार कर दिया।