साउथ वेस्ट जिला की एंटी बरगलरी सेल की पुलिस टीम ने एक डेसपरेट बरगलर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अजय उर्फ मिकी के रूप में हुई है, यह मायापुरी का रहने वाला है। इसके पास से पुलिस टीम ने एक चोरी की साइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस टीम ने दिल्ली कैंट थाना में दर्ज दो मामलों खुलासा किया है।