कौंच: हिडोकरा गांव में जलभराव से ग्रामीण परेशान, बंद नाली की सफाई और रास्ते की मरम्मत की मांग की, एसडीएम से शिकायत
Konch, Jalaun | Sep 10, 2026 विकासखंड नदीगांव की ग्राम सभा क्योलारी के अंतर्गत ग्राम हिडोकरा में जल निकासी की व्यवस्था खराब होने से ग्रामीण परेशान हैं। गांव में आम रास्ते और घरों के आसपास पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि नाली बनी होने के बावजूद बंद पड़ी है, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। ग्रामीण ने गुरुवार दोपहर 2:30 बजे एसडीएम कोंच अभिनव कुमार को शिकायती पत्र दिया हैं।