अमरिया: मुहर्रम को लेकर अमरिया थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
अमरिया थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अमित सिंह ने की। उन्होंने ताजियादारों और गणमान्य लोगों से मुहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। साथ ही निर्देश दिए कि जुलूस पूर्व निर्धारित मार्गों से ही निकाला जाए और कोई नई परंपरा शुरू न की जाए।