राजातालाब: महांवन गांव में दरवाजे के सामने गंदा पानी बहने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, मुकदमा हुआ दर्ज
वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र के महाँवन गांव से शनिवार सुबह 10बजे एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। उषा देवी नामक महिला ने अपने पड़ोसियों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित महिला उषा देवी के अनुसार, उनके दरवाजे पर गंदा पानी बहाया रहा था।