राजातालाब: वाराणसी के मिर्जामुराद में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 8 बजे एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। डंगहरिया गांव स्थित एक वाहन धुलाई केंद्र पर यह शव पाया गया। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष आंकी जा रही है। स्थानीय लोगों ने शव देखते ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।