राजातालाब: ट्रैक्टर की चपेट में आने से कक्षा चार की छात्रा की हुई दर्दनाक मौत
ट्रैक्टर की चपेट में आने से कक्षा चार की छात्रा की दर्दनाक मौत वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के हर सोस गांव में गुरुवार सुबह 11 बजे एक दुखद घटना हुई। स्कूल से घर लौट रही कक्षा चार की छात्रा साक्षी बिंद की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। हरसोस गांव निवासी रमाशंकर बिंद की 10 वर्षीय पुत्री साक्षी एक निजी विद्यालय में पढ़ती थी।