राजातालाब: पंडित दीनदयाल उपाध्याय बालिका महाविद्यालय में मुंशी प्रेमचंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई
वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड के भीषमपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका महाविद्यालय में गुरुवार एक बजे सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 145वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर महाविद्यालय में एक विशेष साहित्यिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी मुंशी प्रेमचंद द्वारा संपादित पत्रिका 'हंस' के सभी अंक भी प्रदर्शनी का हिस्सा थे।