सैदपुर: नुक्कड़ नाटक के दौरान मारपीट के शिकार कार्यकर्ता के घर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष, पुलिस को कार्रवाई के दिए निर्देश
खानपुर थानाक्षेत्र के सिधौना में नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के दौरान हथौड़ा निवासी भाजपा कार्यकर्ता संदीप यादव के साथ मारपीट और धमकी दिए जाने के मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय रविवार को उनके घर पहुंचे। उन्होंने संदीप यादव और उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उनकी बात सुनी। इसके बाद थानाध्यक्ष से फोन पर वार्ता की।