कोंडागांव: ग्राम अरंडी में हुए सड़क हादसे के शिकार व्यक्ति की नहीं हुई अब तक पहचान, गंभीर चोट के साथ जिला अस्पताल में दाखिल
23 मई को मिली जानकारी अनुसार केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अरंडी में बुधवार की रात एक सड़क हादसा हुआ था जिसमें एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। जिसकी पहचान नहीं हो पाई। घायल अज्ञात व्यक्ति की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है जिसका नंबर सीडी डीलक्स क्रमांक CG 04 CY 1280 है। वाहन नंबर के अनुसार वाहन मालिक का नाम आत्माराम मांझी पिता शोभाराम मांझी दिखाया रहा है।