कोंडागांव: जिला कार्यालय के सभा कक्ष में कलेक्टर ने की स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा
22 मई को मिली जानकारी अनुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्रों का निर्माण तेजी से पूरा करते हुए हस्तांतरित करने के निर्देश दिए।