कोंडागांव: सुकूरपाल में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते फंदे पर झूलता मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस
सिटी कोतवाली कोंडागांव अंतर्गत सुकूरपाल में एक विवाहित महिला का शव उसके ही घर के बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। जिसकी जानकारी आत्महत्या की सूचना के रूप में दी गई थी। वही 22 मई को मृत महिला के मायके पक्ष ने मृतका के पति एवं उनके परिवार पर हत्या का गंभीर आरोप लगा दिया है। 22 मई की देर शाम काफी विवाद के बाद मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।