कोंडागांव: कोंडागांव मुख्यालय के कोर्ट चौक में संचालित स्टांप विक्रय केंद्रों का जिला पंचायत सीईओ और एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण
स्टांप संबंधित विभिन्न कार्यों में मिल रही शिकायत के चलते 22 मई को कोंडागांव जिला पंचायत सीईओ एवं एसडीएम ने जांच कार्यवाही करते हुए नगर के कोर्ट चौक स्थित स्टांप विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार स्टांप वेंडरों के द्वारा शपथ पत्र, अनुबंध पत्र, इकरारनामा जैसे विभिन्न कार्यों को लेकर मनमाने तरीके से पैसे लिए जा रहे थे।