कोंडागांव: ग्राम उमरगांव की महिला ने शराबी पति की मारपीट से आहत होकर कीटनाशक का किया सेवन, जिला अस्पताल में भर्ती
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरगांव में एक महिला ने पति के दुर्व्यवहार से नाराज होकर आत्महत्या करने के प्रयास के चलते कीटनाशक का सेवन कर लिया है। जिसे उनके परिजनों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को पीड़ित महिला उर्मिला यादव ने स्वयं जानकारी देते हुए बताया की उनके पति आए दिन शराब पीकर उनके साथ मारपीट करते रहता है।