कोंडागांव: कोंडागांव कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बुधवार को जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके साथ ही यहां निर्मित एफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरक्षण किया और इसका निरंतर संचालन करने के निर्देश दिए।