कटघोरा: कोरबा में चोरों के हौसले बुलंद, बांकीमोंगरा में मोबाइल दुकान में दूसरी बार चोरी, 60 हजार का सामान पार
Katghora, Korba | Oct 15, 2026 कोरबा में चोरों के हौसले बुलंद हैं! बांकीमोंगरा में दीप्ति मोबाइल शॉप को चोरों ने दूसरी बार निशाना बनाते हुए करीब 50 से 60 हजार रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। वहीं, रूमगढ़ा में भी एक ही रात में छह दुकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें चार दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।