गया स्टेशन पर टिकट दलाल दबोचा, यात्रियों से वसूलता था हजार रुपये तक अतिरिक्त कमीशन
गया: गया रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट गया ने टिकट दलालों के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए एक युवक को सोमवार को शाम में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन 'उपलब्ध' के तहत की गई इस कार्रवाई में आरोपी के पास से तत्काल कोटे का रेलवे टिकट और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिसकी जांच में टिकटों की कालाबाजारी से संबंधित कई डिजिटल साक्ष्य सामने आए हैं।
आरपीएफ की टीम स्टेशन परिसर में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान बुकिंग काउंटर के बाहर खड़े एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम आदित्य कुमार, निवासी चंदौती, गया बताया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह तत्काल टिकट बनवाकर यात्रियों से टिकट के वास्तविक मूल्य के अतिरिक्त 2000 से 3000 रुपये तक कमीशन वसूलता है। उसके पास से गया से नागपुर के लिए जारी एक वैध तत्काल टिकट भी बरामद हुआ, जिसे कथित रूप से अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से बनवाया गया था।
आरपीएफ थाना अध्यक्ष बनारसी यादव ने जब आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की तो व्हाट्सएप चैट, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल जानकारियों से टिकटों की अवैध खरीद-बिक्री के कई साक्ष्य मिले। इसके बाद आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की कारवाई किया जा रहा है।
#गयाजी
#latestnewsgaya
#viralvideoシ
#लेटेस्ट
#JuctionGayaRailway
#gayarailwaystation