फरीदाबाद: सेक्टर 37 क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने चोरी करने वाले आरोपी को तिलपत चौक रोड से किया गिरफ्तार
डीसीपी क्राइम हेमेन्द्र कुमार मीणा द्वारा स्नैचिंग व लूट की वारदातों पर अंकुश लगाने के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बॉर्डर प्रभारी जितेंद्र कुमार की टीम ने चोरी के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ऑटो चलाता है तथा गांजा व स्मैक का नशा करता है। नशे की आपूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता है।