फरीदाबाद: यातायात पुलिस ने सूरजकुंड मेले के मद्देनज़र की ट्रैफिक एडवाइज़री जारी
सूरजकुंड में 2 से 18 फरवरी तक आयोजित होने वाले हस्तशिल्प मेले के चलते यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक जाम की स्थिति से निपटने के लिए डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन के दिशा निर्देश के तहत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। ताकि वाहन चालकों को मेले के दौरान यातायात से सम्बंधित किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।