फरीदाबाद: ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर-87 में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, वाहन पॉलिसी व डायल 112 ऐप के संबंध में जागरुक किया
डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश के तहत ट्रैफिक टीआई ग्रेटर सतीश कुमार ने फरीदाबाद सेक्टर-87 में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, सुरक्षित वाहन पॉलिसी व डायल 112 ऐप के संबंध में जागरुक किया। ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए यातायात नियमों की जानकारी दी गई।