केशकाल: केशकाल पुलिस ने कार में तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को 27 किलो अवैध गांजा के साथ किया गिरफ्तार- विकास बघेल, थाना प्रभारी
केशकाल थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान लाल रंग के कार क्र. DL-7-CN-9327 में गांजा की तस्करी करते आरोपी सलमान खान पिता इबने अली, उम्र 35 वर्ष निवासी ककराला,थाना अलापुर,जिला बदायू (उ.प्र.) को गिरफ्तार किया,उसके पास से कुल 27 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त किया। पुलिस ने आरोपी विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया ।