कलेक्टर की अध्यक्षता में डीएलआरएमसी समिति की बैठक आयोजित
-
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में अटल नवीनीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समीक्षा और निगरानी समिति(डीएलआरएमसी) की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में कलेक्टर श्री मालवीय ने निर्देशित किया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु नियम 2026 के अंतर्गत प्रत्येक नगरीय निकाय में शासन के निर्देशानुसार कार्य योजना तैयार कर आवश्यक कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने अमृत 2.0 के अंतर्गत समस्त निकायों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की तथा निर्माण कार्यो को पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए गए। बैठक में ईसागढ़ और शाढौरा में जल प्रदाय योजना जो मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड कार्यान्वयन एजेंसी प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट ग्वालियर द्वारा संचालित की जा रही है,उसके कार्यो की समीक्षा की गई एवं नागरिकों को अधिक से अधिक नल कनेक्शन प्रदान कर हर घर तक शुद्ध जल प्रदाय करने के के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अशोकनगर नगरपालिका अध्यक्ष श्री नीरज मनोरिया, चंदेरी नगरपालिका अध्यक्ष श्री दशरथ कोहली,नगरपरिषद पिपरई अध्यक्ष श्रीमती विशन बाई अहिरवार सहित संबंधित नगरीय निकाय के सीएमओ उपस्थित थे।
#ashoknagar