ईदौर गांव निवासी जीवन केवट ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर गांव के चार लोगों पर मारपीट, धमकी और जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि थाना कदवाया में शिकायत के बावजूद आरोपियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने एसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। 🧾
#Ashoknagar #MadhyaPradesh #CrimeNews #Police