कटिहार: नक्कीपुर में खेलते समय नाबालिग को जहरीले साँप ने काटा, अस्पताल में भर्ती
नक्कीपुर में घर मे खेलने के दौरान नाबालिग को जहरीले गेंहूअन साँप ने डंस लिया। यह मामला शाम सात बजे का है। पीड़ित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में पीड़ित का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल हैं।