कटिहार: धचना में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक व्यक्ति घायल, अस्पताल में भर्ती
धचना में भूमिविवाद में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। यह मामला शाम छह बजे का है। पीड़ित को इलाज के लिए बारसोई अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कद बाद पीड़ित को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल, पीड़ित का सदर अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है।