कटिहार: समाहरणालय के समक्ष नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पशु पालन और सरकारी योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी
मंगलवार की दोपहर 1 बजे पशु एवं मस्त विभाग कटिहार के द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम लोगों को जागरूक किया गया। कलाकार नाटक के माध्यम पशुपालन से जुड़ी रोचक जानकारी लोगों को दे रहे थे। नाटक के जरिए ही लोगों को सरकार द्वारा पशुपालन के लिए चलाए जा रहे विभिन्न योजनाएं एवं पशु देखभाल आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।