कटिहार: सदर अस्पताल में दिवंगत स्वास्थ्य कर्मी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 25 लोगों ने किया रक्तदान
मंगलवार दोपहर 1 बजे सभी स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। यह रक्तदान शिविर दिवंगत स्वास्थ्य कर्मी पवन कुमार शुक्ला के पुण्यतिथि पर रखा गया था। रक्तदान शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉक्टर जितेंद्र नाथ सिंह ने किया। इस रक्तदान शिविर में कुल 25 लोगों ने अपना रक्तदान दिया।