चित्तौड़गढ़: गोल प्याऊ पर जौहर मेला शोभायात्रा का अंजुमन मिल्लते इस्लामिया संस्थान ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
जौहर मेले के अंतर्गत निकाली गई शोभायात्रा का गोलप्याऊ स्थित दरगाह के बाहर अंजुमन मिल्लते इस्लामिया संस्थान द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शहर काज़ी अल्हाज, अब्दुल मुस्तफा, चिश्ती करीम की सरपरस्ती में यह कार्यक्रम हुआ। अंजुमन सेक्रेटरी फैज मोहम्मद ने बताया कि मौलाना सलीम अशरफी, राजू शालीमार, शब्बीर अली, एडवोकेट आरिफ अली, सिद्दीक नीलगर आदि मौजूद रहे।