चित्तौड़गढ़: जिले में लोकसभा आम चुनाव के 30 नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा में 4 पर्चे किए गए खारिज
जिले में लोकसभा चुनाव के अंतर्गत शुक्रवार को नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कुल 30 में से 25 नाम निर्देशन पत्र स्वीकार कर लिए गए। अभ्यर्थी रमेश के 2 नामांकन तथा रणविजय, समरथमल व प्रकाश शाह का एक-एक नामांकन खारिज किया गया। हालांकि रमेश का निर्दलीय प्रत्याशी के रूप पर्चा मंजूर कर लिया गया है।