चित्तौड़गढ़: लोकसभा आम चुनाव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने नियुक्त किए एरिया मजिस्ट्रेट
जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने लोकसभा आम चुनाव, 2024 के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए l विधानसभा कपासन के लिए उपखंड अधिकारी कपासन, भोपाल सागर एवं उपखंड अधिकारी राशमी को एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। बेगूं विधानसभा के लिए उपखंड अधिकारी बेगूं, उपखंड अधिकारी रावतभाटा एवं गंगरार को लगाया गया।