चित्तौड़गढ़: साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के लिए जनता के बैंक खाता उपलब्ध करवाने वाले दलाल को किया गिरफ्तार
ग्रामीण अंचल के भोले-भाले लोगो को कुछ रूपयों का लालच देकर उनके बैंक खाते के दस्तावेज अपने पास लेकर ऑन लाईन गेमिंग करने वाले शातिरों को बैंक खाते उपलब्द्ध करा साइबर फ्रॉड करने वाले दलाल को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करीब 300लोगों के बैंक खाता अन्य सहयोगियों को उपलब्ध करवाए थे पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने प्रेस नोट जारी करके पूरे मामले की जानकारी दी।