बहरोड़: बहरोड में IRS अधिकारी राजकुमार यादव ने युवाओं को शिक्षा और नशामुक्ति का संदेश दिया, गांव के विकास के लिए दिए सुझाव
Behror, Alwar | Nov 11, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के जखराना गांव के गौरव एवं IRS अधिकारी राजकुमार यादव ने बुधवार दोपहर 2 बजे गांव के मंदिर प्रांगण में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों और युवाओं को संबोधित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने सभी ग्रामवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक और प्रेरित किया।