झांसी: नगर निगम का गंदगी साफ करने वाला ट्रैक्टर फैला रहा रोड पर गंदगी, वीडियो हुआ वायरल, किसान बाजार रोड का बताया जा रहा है
Jhansi, Jhansi | Jun 6, 2025 झांसी में नगर निगम का गंदगी साफ करने वाला ट्रैक्टर रोड पर गंदगी फैला रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दरअसल शुक्रवार समय करीब 4:00 बजे सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि नगर निगम का गंदगी साफ करने वाले ट्रैक्टर द्वारा रोड पर ही गंदगी फैलाई जा रही है। यह वीडियो किसान बाजार रोड का बताया जा रहा है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।