झांसी: सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर तीन शव मिलने से फैली सनसनी, रेलवे ट्रैक से दो और एक पहूंज बांध में मिला शव
Jhansi, Jhansi | Jun 6, 2025 शुक्रवार सुबह अलग-अलग स्थानों से तीन शव बरामद हुए। इनमें दो शव रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले जबकि तीसरा शव पहूंज बांध में उतराता मिला। तीनों ही शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी भिजवाया है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने शुक्रवार की रात 8 बजे बताया कि तीनों शव सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में मिले है।