झांसी: आवास विकास में दबंगों ने एक व्यक्ति के घर पर किया कब्जा, जान से मारने की धमकी दे रहे, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
Jhansi, Jhansi | Jun 6, 2025 सीपरी बाजार निवासी मनोज कुमार वर्मा ने शुक्रवार समय करीब 3 बजे बताया की उसका पुश्तैनी मकान आवास विकास में स्थित है। जहां पर उसके पिता द्वारा इसे खरीदा गया था। कुछ दबंगों ने उसके मकान में कब्जा कर लिया। और मकान खाली नहीं कर रहे। उसने इसकी शिकायत कई बार जिले के उच्च अधिकारियों से भी की। मनोज ने बताया कि कोर्ट से उसने उक्त लोगों को नोटिस भी भिजवाया है।