झांसी: पहुज नदी स्थित सिमरधा डैम में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में भेजा
Jhansi, Jhansi | Jun 6, 2025 सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पहुज नदी स्थित सिमरधा डैम में एक अज्ञात शव मिलने से हलचल मच गई। जिसकी सूचना क्षेत्र वासियों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को डैम से बाहर निकलवाया और उसकी शिनाख्त कराई। लेकिन की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।