आबू रोड: आबूरोड शहर पुलिस ने लूट और छीना-झपटी की वारदात का किया खुलासा, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
आबूरोड शहर में व्यापारी के साथ हुई छीना-झपटी और लूट की वारदात का शहर थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया।जानकारी के अनुसार 19 मार्च की रात बाइक सवार दो बदमाशों ने पारसीचाल निवासी व्यापारी नंदलाल के साथ वारदात को अंजाम दिया