पलेरा: कल्पना उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पलेरा की मान्यता को किया गया निरस्त, अभिभावकों में चिंता
कल्पना उत्तर माध्यमिक विद्यालय पलेरा की मान्यता निरस्त होने से स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के माता-पिता की चिंता बढ़ गई।जिला शिक्षा विभाग द्वारा बताया गया कि जिले के 12 स्कूलों की मान्यता निरस्त करने के आदेश जारी किए गए।जिसमें पलेरा नगर के कल्पना उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की मान्यता निरस्त होने से बच्चों के भविष्य को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।