आलासन में सरपंच चुनाव परिणाम में देरी पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बूथ के बाहर डाला डेरा : जालोर जिले की आलासन ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव के परिणाम घोषित होने में देरी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। परिणाम का इंतजार कर रहे ग्रामीणों ने बूथ के बाहर डेरा डाल दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते भीड़ बढ़ गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस बीच दोबारा मतगणना में रकमा कंवर को 1294 और प्रकाश कंवर को 1293 वोट मिले, जिससे रकमा कंवर एक वोट से विजयी हुई।
Jalor, Jalor | Oct 31, 2026