2025-26 की शारीरिक शिक्षा शिक्षक तृतीय से द्वितीय श्रेणी पदोन्नति में अनियमितताओं का आरोप लगा है। राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच मांगी। संगठन मंत्री हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि 9 जून को चयन सूची जारी कर दी गई।