श्री बाणमाता शक्तिपीठ के दानपात्र से निकले 5.41 लाख रुपए, सोमवती अमावस्या और दीपोत्सव पर श्रद्धालुओं ने दिखाई आस्था
आकोला। (रमेश चंद्र डाड). सोमवती अमावस्या एवं दीपोत्सव के पावन अवसर पर श्री बाणमाता शक्तिपीठ, गोवटा बांध, ग्राम पंचायत बल्दरखा, मांडलगढ़ में मंदिर का दानपात्र खोला गया। इस दौरान दानपात्र की राशि की गणना में कुल 5 लाख 41 हजार 887 रुपए प्राप्त हुए।
श्री बाणमाता शक्तिपीठ प्रबंध एवं विकास संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की मौजूदगी में दानपात्र खोला गया। दानपात्र से प्राप्त राशि को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। मंदिर में दूर-दराज से आने वाले भक्तों द्वारा माता के प्रति गहरी श्रद्धा एवं आस्था प्रकट करते हुए दान अर्पित किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि दानपात्र से प्राप्त राशि का उपयोग मंदिर के विकास कार्यों, धार्मिक आयोजनों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं में किया जाएगा। उन्होंने सभी दानदाताओं एवं भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के सहयोग और विश्वास से शक्तिपीठ में विकास कार्य निरंतर आगे बढ़ेंगे।
दानपात्र खोलने एवं राशि गणना के दौरान संस्थान के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड़, उपाध्यक्ष अमरनाथ योगी, महामंत्री अमित जोशी सहित रमेश धाकड़, शंभू सिंह गहलोत, खन्ना धाकड़, मोहन धाकड़, कैलाश धाकड़, श्याम , बनवारी सुथार, लादू गुर्जर, छितर सुथार, बालू , हीरा , बजरंग , मुकेश , खाना धाकड़, प्रभु प्रजापत, सावरमल जाट सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं संस्थान परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
माता के दरबार में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और जनसहयोग से शक्तिपीठ के विकास को नई गति मिल रही है।