चलो पंडेर चलो पंडेर थाने का घेराव करने
दलित आदिवासी की हत्या को लेकर सिहाना संदिग्ध मौत मामला: तीन दिन बीते, हाथ खाली, पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल!अभी तक fir दर्ज नही की रिपोर्ट पीड़ित परिवार को नहीं दी गई ये गंभीर आरोप पुलिस प्रशासन पर लगता है उसके बाद भी बिना fir दर्ज होने पर बॉडी का पोस्टमार्टम करके परिवार को डरा धमकाकर सौंप दिया
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
पंडेर (जहाजपुर)-पंडेर थाना क्षेत्र के सिहाना गांव के रहने वाले दुर्गा लाल भील की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन खाकी के हाथ अभी तक किसी ठोस सुराग तक नहीं पहुंच पाए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस संवेदनशील मामले में इतनी सुस्ती क्यों बरती जा रही है? संज्ञान भीम आर्मी जिला भीलवाड़ा को मिलने के बाद पुलिस प्रशासन पर भरोसा जताते हुए न्याय की मांग को लेकर दिनांक 9/11/2026को पंडेर थाने के सामने भीलवाड़ा भीम आर्मी द्वारा भाई दुर्गा लाल भील की मौत को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया जिसकी जिम्मेदारी स्वयं शासन प्रशासन की होगी।
पुलिस की कार्यशैली पर खड़े हुए बड़े सवाल
कार्रवाई में ढिलाई: परिजनों का आरोप है कि घटना के इतने दिन बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है, जिससे जांच प्रक्रिया पर बड़े सवालिया निशान लग रहे हैं।
विसरा सैंपल मोर्चरी में कैद: सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि मृतक के विसरा और अन्य जांच सैंपल अभी तक मोर्चरी में ही रखे हुए हैं और अब तक कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है।
लीपापोती की आशंका: समय पर खुलासा न होने और सैंपलों की रिपोर्ट आने में हो रही देरी से परिजनों और ग्रामीणों में यह गहरा अंदेशा घर कर गया है कि पूरे मामले में 'लीपापोती' (Cover-up) करने की कोशिश की जा रही है।
ग्रामीणों और परिजनों की प्रमुख मांगें
इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों और परिजनों में भारी आक्रोश है। उनकी साफ मांगें हैं कि:
सख्ती से हो पूछताछ: पुलिस बिना किसी दबाव के नामजद संदिग्धों को हिरासत में ले और उनसे सख्ती से पूछताछ करे।
जल्द आए रिपोर्ट: एफएसएल (FSL) और पोस्टमार्टम से जुड़ी जांच रिपोर्ट को तुरंत प्रभाव से मंगवाया जाए, ताकि मौत के असली कारणों से पर्दा उठ सके।
कठोर कार्रवाई: मामले में संलिप्त दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएं।