‘विष्णु की पाती’ से मिला सम्मान और प्रोत्साहन, भावुक हुईं कोयल साहू!
ग्राम पंचायत रोहिणा सेंहराडीह की मां घटारानी स्व सहायता समूह की श्रीमती कोयल साहू को माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का स्नेह और शुभकामनाओं से भरा पत्र ‘विष्णु की पाती’ प्राप्त हुआ।
मुख्यमंत्री जी के इस आत्मीय पत्र ने कोयल साहू के प्रयासों और समूह की महिलाओं के आजीविका संवर्धन के कार्यों को नई प्रेरणा दी। पत्र पाकर भावुक हुईं कोयल साहू ने मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे विष्णु भैया महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से निरंतर प्रयास कर रहे हैं।
यह स्नेह भरा संदेश न केवल कोयल साहू, बल्कि स्व सहायता समूह से जुड़ी सभी महिलाओं के लिए आत्मविश्वास, सम्मान और आगे बढ़ने की नई प्रेरणा है।
महिलाओं के सपनों को सम्मान, आत्मनिर्भरता को नई उड़ान!
#VishnuKiPati #VishnuBhaiya #