बाल दिवस पर DSP गोपाल वैश्य ने एंजेल्स एंग्लो हाई स्कूल गरियाबंद के बच्चों को किया जागरूक।
बाल दिवस के अवसर पर गरियाबंद के DSP श्री गोपाल वैश्य द्वारा एंगल्स एंजेल्स स्कूल में बच्चों के साथ संवाद कर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुरक्षा को लेकर मार्गदर्शन दिया गया।
इस दौरान बच्चों को Good Touch – Bad Touch, साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी सरल एवं रोचक तरीके से दी गई। साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, हेलमेट के महत्व एवं सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।
DSP श्री गोपाल वैश्य ने बच्चों को शिक्षा, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
गरियाबंद पुलिस – बच्चों की सुरक्षा, उज्ज्वल भविष्य की जिम्मेदारी
#gariyaband #बालदिवस